×

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले में हुए थे चर्चित प्रयागराजः स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज पाक्सो मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज ने अपने विरुद्ध वर्ष 2013 में खोली गईड हिस्ट्री-शीट रद करने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। इसे रद किए जाने की मांग में उन्होंने याचिका दायर की है। याचिका की सुनवाई 13मई को होगी।न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने आशुतोष महराज की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। प्रकरण में अगली सुनवाई 13 मई को होगी। याची का कहना है कि शामली के कांधला थाने में उनके खिलाफ हिस्ट्री-शीट खोली गई थी। कई मामलों में मुकदमा चलने के बाद वे बरी हो चुके हैं; कुछ मामलों में कार्रवाई पर रोक लगी हुई है तथा बाकी मामले सिविल प्रकृति के हैं और धार्मिक संपत्ति से जुड़े हैं। याची ने खुद को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (पंजीकृत), मथुरा का अध्यक्ष बताया है।हिस्ट्री-शीट रद कराने के अलावा निगरानी रजिस्टर से भी अपना नाम हटवाने की प्रार्थना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

allindianewsorg@gmail.com

Related Posts